Home / SPORTS / कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग...

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

IND vs AFG playing 11: भारतीय क्रिकेट टीम 6 जून (शनिवार) से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. हालांकि, यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, लेकिन भविष्य की बड़ी सीरीज और टीम कॉम्बिनेशन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस महामुकाबले से ठीक पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा बयान दिया.

साई सुदर्शन को मिलेगा पूरा मौका

नंबर-3 की पोजीशन पर बात करते हुए कोच गंभीर ने देवदत्त पडिक्कल के मुकाबले साई सुदर्शन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए. गंभीर ने कहा, “साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में अभी तक उचित मौका नहीं मिला है. उन्होंने अपने अधिकतर मैच इंग्लैंड में खेले हैं और मेरा मानना है कि उन्हें खुद को साबित करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए.”

Also Read
ALSO READ स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

श्रीलंका दौरे के लिए गंभीर का ‘स्पिन प्लान’

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के जरिए गंभीर आने वाली सीरीज की नींव भी रख रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि टीम आगामी अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे को ध्यान में रखते हुए चार बेहतरीन स्पिनरों का एक कोर ग्रुप तैयार कर रही है. साफ है कि अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच भारत के भविष्य के स्पिन कॉम्बिनेशन को परखने का बेहतरीन मंच साबित होगा.

चौथे स्पिनर की खोज

टीम में बाएं हाथ के स्पिनर की जगह को लेकर चल रही रेस पर गंभीर ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मानव सुथार और हर्ष दुबे कुछ हद तक एक जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके गेंदबाजी के तरीके में थोड़ा अंतर है. यह मैच हमें अपना चौथा स्पिनर तैयार करने में मदद करेगा, क्योंकि आगामी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हमें चार स्पिनर लेकर जाने हैं.”

न्यूजीलैंड दौरे के लिए गंभीर का विजन

सिर्फ श्रीलंका ही नहीं, हेड कोच की नजरें इसके बाद होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर भी हैं. गंभीर ने भविष्य की योजना साझा करते हुए कहा, “जब हम न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे, तो हमें पूरी तरह से अलग तरह की तैयारी करनी होगी. हमारा मानना है कि हमें आगामी टेस्ट मैचों के लिए खुद को और बेहतर तरीके से तैयार करने की जरूरत है.”

Also Read
ALSO READ महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

पंत की शैली में बदलाव नहीं चाहते गंभीर

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है. पंत को टेस्ट टीम की उप-कप्तानी के पद से हटाए जाने के बाद गंभीर ने साफ किया कि इस आक्रामक बल्लेबाज को टीम मैनेजमेंट का पूरा समर्थन हासिल है, लेकिन उन्हें अपने गेम अवेयरनेस पर काम करना होगा. आगे कहा कि- “हम ऋषभ पंत की स्वाभाविक प्लेइंग स्टाइल में कोई बदलाव नहीं देखना चाहते हैं. वे जैसे खेलते हैं, वैसे ही खेलें और उन्हें हमारा पूरा बैकअप हासिल है.”

गंभीर ने पंत को दी सलाह

पंत को बड़ी सलाह देते हुए गंभीर ने आगे कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह बेहद जरूरी है कि खिलाड़ी खेल की स्थिति और परिस्थितियों का सम्मान करें. उन्हें मैच की सिचुएशन को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है.” कोच के इस बयान से साफ है कि वे पंत की आक्रामकता के तो पक्ष में हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे विकेट गंवाने के सख्त खिलाफ हैं.

यह भी पढ़े- महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी

Also Read
ALSO READ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कितने ग्रुप बने, यहां देखें सबसे खतरनाक ग्रुप

The post कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी