Home / TECHNOLOGY / Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल...

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अब सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल, बेहतर कस्टमाइजेशन और एक्सक्लूसिव फीचर्स देने के लिए Meta ने नया सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus लॉन्च करना शुरू कर दिया है. इस प्रीमियम प्लान के तहत स्टोरीज को 48 घंटे तक एक्टिव रखने, अलग-अलग ऑडियंस ग्रुप बनाने, प्रोफाइल को नए अंदाज में कस्टमाइज करने और स्टोरी पर एडवांस इनसाइट्स देखने जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे. खास बात यह है कि रेगुलर Instagram पहले की तरह फ्री रहेगा, जबकि एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए यूजर्स Instagram Plus का ऑप्शन चुन सकेंगे. Meta के अनुसार, Instagram Plus को ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसमें और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे.

स्टोरी फीचर्स में सबसे बड़ा बदलाव

Instagram Plus के तहत स्टोरीज से जुड़े कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इनमें-

Also Read
ALSO READ AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक
  • Story Spotlight फीचर यूजर्स की स्टोरी को दोस्तों के बीच ज्यादा विजिबिलिटी देने में मदद करेगा.
  • Story Extend फीचर के जरिए स्टोरी ड्यूरेशन 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे की जा सकेगी. यानी आपकी स्टोरी एक एक्स्ट्रा दिन तक दिखाई देगी.
  • Multiple Story Audiences फीचर की मदद से वे अलग-अलग ऑडियंस ग्रुप बनाकर तय कर सकेंगे कि कौन-सी स्टोरी किसे दिखाई जाए.
  • Super Hearts नाम का नया फीचर स्टोरी रिप्लाई को और दिलचस्प बनाएगा. इसके जरिए यूजर्स एनिमेटेड हार्ट रिएक्शन भेज सकेंगे.

स्टोरी व्यूज की मिलेगी ज्यादा जानकारी

Instagram Plus में स्टोरी परफॉर्मेंस को समझने के लिए भी नए टूल्स जोड़े गए हैं. इसमें-

  • Story Rewatch Insights फीचर बताएगा कि किसी स्टोरी को लोगों ने दोबारा कितनी बार देखा.
  • Search Viewer List फीचर के जरिए यूजर्स आसानी से चेक कर सकेंगे, कि किसी खास व्यक्ति ने उनकी स्टोरी देखी है या नहीं.
  • Story Preview फीचर यूजर्स को बिना किसी रिएक्शन या एंगेजमेंट के स्टोरी प्रीव्यू देखने की सुविधा देगा.

प्रोफाइल कस्टमाइजेशन के लिए नए ऑप्शन

Instagram Plus सब्सक्राइबर्स को प्रोफाइल कस्टमाइज करने के लिए भी कई नए ऑप्शन मिलेंगे. यूजर्स अब डिफॉल्ट Instagram आइकन की जगह अलग-अलग Custom App Icons चुन सकेंगे. इसके अलावा Custom Bio Font फीचर की मदद से प्रोफाइल बायो के टेक्स्ट का लुक बदला जा सकेगा. कंपनी ने पिन किए जाने वाले पोस्ट्स की संख्या भी बढ़ा दी है. जहां नॉर्मल यूजर्स ज्यादा से ज्यादा 3 पोस्ट पिन कर सकते हैं, वहीं Instagram Plus यूजर्स अब 6 पोस्ट तक पिन कर पाएंगे. एक और खास फीचर के तहत यूजर्स किसी पोस्ट को सीधे प्रोफाइल या हाइलाइट्स में जोड़ सकेंगे, बिना उसे फॉलोअर्स की फीड में दिखाए.

कीमत और उपलब्धता

Meta के अनुसार, Instagram Plus को दुनिया भर में रोलआउट किया जा रहा है. जिन बाजारों में यह सेवा उपलब्ध होगी, वहां इसकी कीमत 3.99 डॉलर मंथली रखी गई है. कंपनी का कहना है कि भविष्य में इस सब्सक्रिप्शन में और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे.

Also Read
ALSO READ Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

यह भी पढ़ें: कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?

The post Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी