Home / LIFESTYLE / क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए...

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

Digital Detox for 3 Days: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम किसी न किसी तरीके से अपने फोन से जुड़े ही रहते हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हमारे दिमाग को हर समय व्यस्त रखते हैं और हमें ठीक से आराम करने का मौका भी नहीं देते. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे बाहर निकलने का सबसे अच्छा तरीका है डिजिटल डिटॉक्स. इसका मतलब है कुछ समय के लिए अपने स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट से पूरी तरह दूरी बना लेना. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप सिर्फ 3 दिन या 72 घंटे के लिए सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, तो आपके शरीर और दिमाग में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

पहले दिन होगी बेचैनी और फोन ढूंढने लगेंगे आप

जब आप सोशल मीडिया से दूरी बना लेंगे, तो आपके लिए पहला दिन सबसे ज्यादा मुश्किलों से भरा हुआ होगा. सालों तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने की आदत की वजह से आपका हाथ बार-बार स्मार्टफोन या फिर पॉकेट की तरफ जाएगा. आपको हर समय अपना फोन और नोटिफिकेशन चेक करने का मन करता रहेगा. आपको लगेगा कि आपका फोन वाइब्रेट हो रहा है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा होगा. इस सिचुएशन को ‘फैंटम वाइब्रेशन’ कहा जाता है. इस दौरान आपको थोड़ी ज्यादा बेचैनी होगी, आप बोर होने लगेंगे और साथ ही आपको यह डर भी सताएगा कि कहीं आप दुनिया से पिछड़ तो नहीं रहे हैं. लेकिन जैसे ही आपका पहला दिन सोशल मीडिया के बिना पार हो जाएगा, आपका दिमाग इस बदलाव को एक्सेप्ट करने लग जाएगा.

Also Read
ALSO READ 5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

दूसरे दिन आपके दिमाग को मिलेगी गहरी शांति

दूसरे दिन से असली जादू की शुरुआत होने लगेगी. जब आपके पास स्क्रॉल करने के लिए कोई सोशल मीडिया और फीड ही नहीं होगी, तो आपका दिमाग पूरी तरह से बेकार के इनफार्मेशन से फ्री रहने लग जाएगा. सोशल मीडिया पर जब हम दूसरों की हैपनिंग लाइफ देखते हैं तो अक्सर उसकी तुलना खुद से करने लग जाते हैं. हर दिन ऐसा होते रहने की वजह से हमारे अंदर स्ट्रेस और हीन भावना बढ़ने लग जाती है. लेकिन सिर्फ 24 घंटे सोशल मीडिया और बेकार की स्क्रॉलिंग से दूर रहने की वजह से आपका स्ट्रेस धीरे-धीरे कम होने लग जाएगा. इसके अलावा आपका ध्यान भटकना बंद हो जाएगा और साथ ही आप जिस भी काम को करेंगे, उसे ज्यादा फोकस्ड होकर और बेहतर तरीके से कर पाएंगे. अब आपको अपना दिमाग पहले से काफी ज्यादा हल्का और शांत महसूस होने लग जाएगा.

तीसरे दिन नींद में सुधार और नई एनर्जी का अहसास

जैसे ही तीसरा दिन होगा आपको अपने शरीर और अपनी रूटीन में एक बड़ा फर्क दिखाई देने लग जाएगा. आपको शायद यह पता न हो लेकिन स्मार्टफोन की स्क्रीन से मिकलने वाली ब्लू लाइट हमारी नींद के हार्मोन्स को बिगाड़कर रख देती हैं. लेकिन जब आप 3 दिन अपने स्मार्टफोन से दूर रह जाते हैं, तो अब आपको नींद ज्यादा गहरी और बेहतर आने लगती है. इसके अलावा जब आप अगली सुबह सोकर उठते हैं तो आप खुद को ज्यादा फ्रेश और एनर्जेटिक भी फील करने लगते हैं. स्मार्टफोन से दूर रहने की वजह से अब आपके पास ढेर सारा एक्स्ट्रा टाइम बच जाता है. इस समय का इस्तेमाल आप अपने परिवार से बात करने में, अपनी पसंद की किताब पढ़ने में या फिर आपके हॉबीज को पूरा करने के लिए कर सकते हैं.

72 घंटे के बाद आपको मिलेगा एक नया जीवन

72 घंटे तक स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद आपको अपने आप में यह महसूस होने लगेगा कि आपकी जिंदगी सोशल मीडिया के बिना भी काफी आसानी से चल सकती है. आपको यह भी समझ में आने लगेगा कि अब आपकी जिंदगी पहले से खूबसूरत और शांत हो चुकी है. आप इस बात को एक्सेप्ट कर लेंगे कि असली खुशियां स्क्रीन के अंदर नहीं बल्कि असली दुनिया में है. अगर आप मेंटल स्ट्रेस से थक चुके हैं तो आपको वीकेंड पर 3 दिन के डिजिटल डीटॉक्स को जरूर ट्राय करना चाहिए.

Also Read
ALSO READ भेलपुरी या झालमुड़ी? नाम का नहीं, स्वाद और स्टाइल का भी है बड़ा अंतर, जानें दोनों स्ट्रीट फूड्स में कौन मारता है बाजी

ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही खुद को याद दिलाएं ये 5 बातें, दिनभर रहेंगे पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट

The post क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी