Home / BUSINESS / डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने...

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RBI 5 Point Plan: ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और वेस्ट एशिया के तनाव के बीच भारतीय इकॉनमी को मजबूत रखने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) और केंद्र सरकार ने मिलकर एक प्लान तैयार किया है. इस फाइनेंशियल ईयर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारत से करीब 13.7 अरब डॉलर बाहर निकाले हैं, जिससे रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है.

क्रूड ऑयल भी अप्रैल-मई में औसतन 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है, जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, देश के पास अभी 29 मई 2026 तक 682.3 अरब डॉलर का मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) मौजूद है, जो 11 महीने के इम्पोर्ट (आयात) के लिए काफी है. लेकिन भविष्य के खतरों को देखते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखते हुए देश में डॉलर के इनफ्लो (Inflow) को बढ़ाना के लिए इस ‘5-पॉइंट प्लान’ का ऐलान किया है, जिसे सरकार के टैक्स रिफॉर्म का भी पूरा साथ मिला है.

Also Read
ALSO READ Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

विदेशी निवेशकों के लिए खुले सरकारी बॉन्ड के दरवाजे 

आरबीआई और सरकार का सबसे बड़ा दांव भारत के Sovereign Yield Curve (संप्रभु प्रतिफल वक्र) पर है. सरकार ने इसके लिए बकायदा ‘इन्कम-टैक्स (संशोधन) ऑर्डिनेंस’ जारी किया है, जिससे सरकारी सिक्योरिटीज (G-Secs) में निवेश पर लगने वाले टैक्स को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.

  • टैक्स से पूरी आजादी: लिस्टेड सरकारी बॉन्ड्स पर लगने वाला 12.5% का लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेंस टैक्स (LTCG) और ब्याज पर लगने वाला 20% विदहोल्डिंग टैक्स अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. यह फायदा बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) को भी मिलेगा.
  • FAR और नियमों में ढील: सरकार के नए 15, 30 और 40 साल वाले लॉन्ग-टर्म बॉन्ड्स को ‘फुल्ली एक्सेसिबल रूट’ (FAR) में डाल दिया गया है, यानी विदेशी निवेशक अब बिना किसी सीमा के जितना चाहें पैसा लगा सकते हैं. साथ ही, जनरल रूट के तहत शॉर्ट-टर्म और कंसंट्रेशन से जुड़ी सभी पुरानी पाबंदियां हटा दी गई हैं.

सरकारी कंपनियों (PSUs) के लिए विदेशी कर्ज हुआ सस्ता

देश में डॉलर खींचने के लिए आरबीआई ने सरकारी कंपनियों को विदेश से कमर्शियल लोन (ECBs) जुटाने के लिए हरी झंडी दी है. इसके लिए आरबीआई 30 सितंबर 2026 तक एक स्पेशल रियायती फॉरेक्स स्वैप (Forex Swap) सुविधा दे रहा है. इससे कंपनियों की हेजिंग कॉस्ट (विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव का जोखिम खर्च) बेहद कम हो जाएगी और उनके लिए विदेशों से मीडियम-टर्म फंड जुटाना काफी किफायती हो जाएगा.

FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों की हेजिंग का पूरा खर्च उठाएगा RBI

विदेशी मुद्रा अनिवासी बैंक खाता यानी FCNR(B) डिपॉजिट को आकर्षक बनाने के लिए आरबीआई ने बैंकों को बड़ी राहत दी है. अगर अधिकृत डीलर बैंक 3 से 5 साल की मैच्योरिटी वाले नए FCNR(B) डिपॉजिट जुटाते हैं, तो उनकी हेजिंग का पूरा का पूरा खर्च खुद आरबीआई भुगतेगा. यह स्कीम भी 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी, जिससे बैंकों के लिए विदेशी फंड जुटाना बेहद आसान हो जाएगा.

Also Read
ALSO READ टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

विदेशी नागरिकों के लिए शेयर बाजार में निवेश हुआ आसान

आरबीआई सिर्फ बड़े संस्थागत निवेशकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने आम विदेशी नागरिकों को भी मौका दिया है. एनआरआई (NRI), ओसीआई (OCI) और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्तिगत निवेशकों (PROI) के लिए बिना सेबी (SEBI) रजिस्ट्रेशन के भारतीय शेयर बाजार में निवेश की लिमिट को बढ़ा दिया गया है. अब सभी व्यक्तिगत विदेशी निवेशकों को एनआरआई के बराबर लाकर खड़ा कर दिया गया है.

एक्सपोर्टर्स के लिए कमाई वापस लाने की समय सीमा बढ़ाई

ग्लोबल क्राइसिस के इस दौर में भारतीय एक्सपोर्टर्स महंगे मालभाड़े (Freight) और इंश्योरेंस के खर्च से दबे हुए हैं. उन्हें नकदी के संकट से बचाने और राहत देने के लिए आरबीआई ने एक्सपोर्ट से होने वाली डॉलर की कमाई को वापस भारत लाने की समय सीमा को बढ़ाकर फिर से पूरे 9 महीने कर दिया है.

ये भी पढ़ें: RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, जस की तस रहेगी आपके लोन की EMI

Also Read
ALSO READ नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

The post डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान' appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी