Home / BUSINESS / नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा...

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

Minor Income Tax Rules : महज 15 साल की उम्र में आईपीएल (IPL) कॉन्ट्रैक्ट, लीग मैच और बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करीब 7 करोड़ रुपये कमाकर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सबको हैरान कर दिया है. इतनी कम उम्र में इतनी मोटी कमाई देखने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है.

“क्या इतने छोटे बच्चे को भी इनकम टैक्स देना पड़ता है? या नाबालिग होने के नाते उन्हें टैक्स से छूट मिलती है?” भारतीय आयकर कानून (Income Tax Act) के मुताबिक, नाबालिगों की कमाई पर टैक्स लगाने के नियम आम वयस्कों (Adults) से थोड़े अलग हैं. आइए समझते हैं कि वैभव सूर्यवंशी की कमाई पर टैक्स का क्या गणित लागू होगा.

Also Read
ALSO READ डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

नियम 1

जब बच्चे की कमाई माता-पिता की इनकम में जोड़ी जाती है (Clubbing of Income)

आमतौर पर बच्चे खुद कोई बिजनेस या नौकरी नहीं करते हैं, लेकिन उनके नाम पर बैंक में एफडी (FD) या सेविंग अकाउंट होता है जिससे ब्याज (Interest) की कमाई होती है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 64(1ए) के तहत, किसी नाबालिग बच्चे की ऐसी पैसिव इनकम (जैसे ब्याज या निवेश से मुनाफा) को उसके माता या पिता की आय में जोड़ दिया जाता है.

माता और पिता में से जिसकी सालाना टैक्सेबल इनकम ज्यादा होगी, बच्चे की कमाई भी उसी की इनकम में जोड़कर उस पर टैक्स वसूला जाएगा. आयकर अधिनियम की धारा 10(32) के तहत, माता-पिता को प्रत्येक नाबालिग बच्चे की ऐसी कमाई पर सालाना केवल 1,500 रुपये की छूट मिलती है. इससे ज्यादा की रकम पर माता-पिता को अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स देना होता है.

Also Read
ALSO READ Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

इन 3 मामलों में माता-पिता की इनकम में नहीं जुड़ती बच्चे की कमाई

इनकम टैक्स कानून में कुछ खास परिस्थितियां हैं जहां बच्चे की कमाई को माता-पिता की आय के साथ नहीं ‘क्लब’ किया जाता. अगर माता-पिता का तलाक हो चुका है, तो बच्चे की इनकम उस पैरेंट की आय में जुड़ेगी जो बच्चे की देखरेख (Custody) कर रहा है.

यदि किसी बच्चे के माता-पिता दोनों इस दुनिया में नहीं हैं, तो बच्चे की कमाई को उसके कानूनी अभिभावक (Guardian) की इनकम में नहीं जोड़ा जाता. ऐसे में बच्चे का अलग से आईटीआर (ITR) फाइल होता है. धारा 80U के तहत अगर कोई नाबालिग बच्चा 40% से अधिक शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग (जैसे अंधापन, चलने-फिरने में दिक्कत आदि) है, तो उसकी कमाई माता-पिता की इनकम में नहीं जोड़ी जाती.

नियम 2

वैभव सूर्यवंशी से होने वाली कमाई पर टैक्स का नियम

Also Read
ALSO READ टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

अब बात करते हैं वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने अपनी क्रिकेटिंग स्किल और पर्सनल टैलेंट के दम पर करोड़ों रुपये कमाए हैं. यदि किसी नाबालिग ने अपनी खुद की प्रतिभा, विशेष ज्ञान, एक्टिंग, क्रिकेट, शतरंज, गायन, ब्रांड एंडोर्समेंट या सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएशन के जरिए पैसा कमाया है, तो वह कमाई माता-पिता की इनकम में नहीं जोड़ी जाएगी. इस कमाई पर खुद उस नाबालिग बच्चे को ही टैक्स चुकाना होगा. यही नियम रियलिटी शो के बाल कलाकारों, बाल गायकों, यूट्यूबर्स और मास्टरशेफ जैसे शोज में हिस्सा लेने वाले बच्चों पर भी लागू होता है.

नाबालिग कैसे भरते हैं टैक्स ?

टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभावान नाबालिगों की टैक्स गणना और फॉर्म भरने का तरीका इस प्रकार होता है. नाबालिगों की इस टैलेंटेड इनकम पर भी देश के सामान्य टैक्स स्लैब रेट्स (Tax Slab Rates) के हिसाब से ही टैक्स लगता है.

उन्हें कोई अलग से विशेष छूट नहीं मिलती. खेल, स्पॉन्सरशिप और एंडोर्समेंट से होने वाली इस कमाई को “बिजनेस या पेशे से होने वाले फायदे और कमाई” (Profits and Gains of Business or Profession – PGBP) के तहत रिपोर्ट किया जाता है.

इस तरह की प्रोफेशनल या बिजनेस इनकम के लिए आमतौर पर ITR-3 फॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है. चूंकि बच्चा नाबालिग है, इसलिए वह खुद कानूनी रूप से फॉर्म साइन नहीं कर सकता. यह रिटर्न नाबालिग के नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक के जरिए ही फाइल किया जाता है. इसमें माता-पिता ‘प्रतिनिधि करदाता’ (Representative Assessee) के रूप में काम करते हैं.

Also Read : टैक्सपेयर्स ध्यान दें! जून में ही निपटा लें ये काम, नहीं तो भुगतना पड़ेगा जुर्माना 

The post नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी