Home / TECHNOLOGY / ₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन,...

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

स्मार्टफोन बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच ₹25,000 का बजट आज भी सबसे खास कैटेगरी माना जाता है. इसी रेंज में ऐसे फोन मिलते हैं जो कैमरा, गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन देते हैं. हालांकि पिछले एक साल में कई लोकप्रिय मॉडल महंगे होकर ₹30,000 के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो अपने सेगमेंट में दमदार वैल्यू ऑफर करते हैं. अगर आप जून 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये डिवाइस आपकी जरूरत और प्राथमिकता के हिसाब से बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

डिजाइन पसंद है तो POCO M8 पर डालिए नजर

अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो हाथ में प्रीमियम महसूस हो और देखने में भी अलग नजर आए, तो POCO M8 एक मजबूत दावेदार है. कंपनी ने इस मॉडल में हल्का और स्लिम डिजाइन दिया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन भारी महसूस नहीं होता.

Also Read
ALSO READ Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रॉसेसर और 5520mAh बैटरी मिलती है. इसके अलावा लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट इसे फ्यूचर के लिए भी बेहतर इनवेस्टमेंट बनाते हैं.

हर काम में बैलेंस चाहिए तो OPPO K13 है शानदार विकल्प

कई यूजर्स ऐसे फोन की तलाश में रहते हैं जो किसी एक फील्ड में नहीं, बल्कि हर मामले में अच्छा प्रदर्शन करे. OPPO K13 इसी श्रेणी का स्मार्टफोन है. इसमें Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट, 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है.

दैनिक इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और कैमरा उपयोग के दौरान यह फोन संतुलित अनुभव देता है. यही वजह है कि इसे इस प्राइस सेगमेंट का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जा सकता है.

Also Read
ALSO READ AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Motorola Edge 60 Fusion

कैमरा क्वाॅलिटी आपकी पहली प्राथमिकता है तो Motorola Edge 60 Fusion पर विचार किया जा सकता है. यह फोन खासतौर पर दिन के समय शानदार फोटो कैप्चर करने के लिए जाना जाता है.

50MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर की मदद से यह डिटेल और कलर रिप्रोडक्शन में अच्छा प्रदर्शन करता है. साथ ही 1.5K P-OLED डिस्प्ले और IP68/IP69 सुरक्षा इसे प्रीमियम अनुभव देने में मदद करती है.

सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में iQOO Z11x ने मारी बाजी

सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, कई यूजर्स के लिए फोन का इंटरफेस और स्मूदनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है. iQOO Z11x इसी वजह से चर्चा में है. इसका OriginOS 6 इंटरफेस स्मूद एनीमेशन और आकर्षक विजुअल इफेक्ट्स के साथ आता है.

Also Read
ALSO READ Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

7200mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रॉसेसर इसे परफॉर्मेंस और बैकअप दोनों मामलों में मजबूत बनाते हैं. लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है.

गेमिंग लवर्स के लिए Infinix GT 30

अगर आपका ज्यादातर समय BGMI, Call of Duty Mobile या अन्य हाई-ग्राफिक्स गेम्स खेलने में जाता है तो Infinix GT 30 सबसे दिलचस्प विकल्प बनकर सामने आता है.

फोन में गेमिंग ट्रिगर्स, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी डिवाइस का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे परफॉर्मेंस लगातार बनी रहती है. इस बजट में गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स देने वाले फोन बहुत कम हैं और GT 30 उनमें सबसे आगे दिखाई देता है.

बैटरी बैकअप में Vivo T4 का कोई मुकाबला नहीं

बैटरी लाइफ सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है तो Vivo T4 आपकी सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए. फोन में 7300mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में डेढ़ से दो दिन तक आराम से चल सकती है.

90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है. हेवी यूज करने वाले यूजर्स और यात्रियों के लिए यह फोन काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

कौन सा फोन आपके लिए सबसे सही?

₹25,000 के आसपास उपलब्ध स्मार्टफोन अब पहले से ज्यादा डायवर्सिफाइड हो चुके हैं. डिजाइन पसंद है तो POCO M8, फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60 Fusion, गेमिंग के लिए Infinix GT 30 और लंबी बैटरी लाइफ के लिए Vivo T4 बेहतर विकल्प हैं. वहीं अगर आप बिना ज्यादा समझौते वाला ऑलराउंडर फोन चाहते हैं तो OPPO K13 सबसे संतुलित विकल्प माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 2026 में 30 हजार की रेंज वाले बेस्ट क्लीन एंड्रॉयड फोन्स, गेमिंग और कैमरा के लिए टॉप ऑप्शंस

यह भी पढ़ें: OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है? जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा फायदे का सौदा

The post ₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1 appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी