Home / BREAKING NEWS / एवरेस्ट पर 6 दिन तक लापता रहा, सबने...

एवरेस्ट पर 6 दिन तक लापता रहा, सबने माना हुई मौत; अंतिम रस्में मनीं और फिर रेंगते हुए जिंदा लौटा शेरपा

Mount Everest Miracle Dawa Sherpa: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट. सफेद बर्फ की दैत्याकार चट्टानें. तापमान -25 से -18 डिग्री सेल्सियस. एक इंसान इसी श्वेत स्वर्ग के आगोश में विलुप्त हो गया. कोई आदमी एक दिन बच सकता है, दो दिन या अधिकतम 3 दिन. लेकिन, नेपाल के शेरपा कुछ अलग मिट्टी के बने हैं. इसी 8842 मीटर की ऊंचाई वाले एवरेस्ट के रास्ते में छह दिनों तक लापता रहने और मरा हुआ मान लिए गए 52 वर्षीय नेपाली शेरपा गाइड दावा शेरपा जिंदा लौट आए. खास बात यह है कि वह इस दौरान बिना भोजन, पानी और अतिरिक्त ऑक्सीजन के एवरेस्ट की बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवित रहे. इस खबर से केवल पर्वतारोहण जगत ही नहीं, जो भी सुन रहा है वह हैरान है.

शिखर तक नहीं पहुंच सके, लौटते समय हो गए थे लापता

दावा शेरपा एक पोलैंड के पर्वतारोही के साथ एवरेस्ट अभियान पर गए थे. दोनों शिखर तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके और वापसी शुरू कर दी. इसी दौरान कैंप-3 और कैंप-4 के बीच दावा शेरपा अचानक लापता हो गए. उन्हें आखिरी बार 29 मई को देखा गया था. उनके साथ मौजूद पर्वतारोही सुरक्षित बेस कैंप लौट आया, लेकिन दावा शेरपा वहां नहीं पहुंचे. दोनों अलग कैसे हुए, इसकी स्पष्ट जानकारी अब भी नहीं पता चली है. 

Also Read
ALSO READ खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

तलाश जारी रही, लेकिन उम्मीदें टूटने लगी थीं

शुरुआती खोज अभियान में बचाव दल को उनका कोई सुराग नहीं मिला. इस बीच एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम भी खत्म होने वाला था. ज्यादातर पर्वतारोही पहाड़ छोड़ चुके थे. पर्वतारोहण मार्ग पर लगाए गए उपकरण भी हटाए जाने लगे थे. लगातार कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद परिवार और सहयोगियों ने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी. हालात ऐसे हो गए थे कि परिवार ने पारंपरिक अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू कर दिए थे.

सफाई अभियान के दौरान मिला जिंदगी का संकेत

फिर अचानक एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको चौंका दिया. एवरेस्ट के निचले हिस्से में सफाई अभियान चला रही एक टीम ने खुंबू आइसफॉल के ऊपर बर्फ में संघर्ष करते हुए एक अकेले व्यक्ति को देखा. वह व्यक्ति रेंगते हुए धीरे धीरे नीचे आ रहा था. 

यह टीम पर्वतारोहण सीजन समाप्त होने के बाद पहाड़ से रस्सियां, सीढ़ियां और अन्य उपकरण हटाने के साथ-साथ कचरा साफ करने का काम कर रही थी. जब टीम के सदस्य उस व्यक्ति के पास पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि वह कोई और नहीं बल्कि दावा शेरपा हैं. वह अब भी अपने पर्वतारोहण जैकेट में थे और बेहद कमजोर हालत में मदद का इंतजार कर रहे थे.

Also Read
ALSO READ भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

जहां गायब हुए थे, वहां से काफी दूर मिले

पर्वतारोहण अधिकारियों के अनुसार दावा शेरपा जिस स्थान पर आखिरी बार दिखाई दिए थे और जहां बाद में मिले, उनके बीच काफी दूरी है. इसका मतलब उन्होंने अकेले ही एवरेस्ट के खतरनाक हिस्सों में लंबा सफर तय किया. लगातार ठंड, ऑक्सीजन की कमी और बेहद कठिन टेरेन के बीच उन्होंने 6 दिनों तक संघर्ष करते हुए खुद को जिंदा रखा. 

शेरपा कैसे बचे इतनी ठंड में?

8000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर हवा बेहद पतली होती है. ऐसे में शेरपा ने खुद को कैसे बचाया, यह सचमुच हैरान करने वाली बात है. उनके साथियों ने अंदाजा लगाया कि शेरपा ने संभवतः छोड़े गए टेंटों का सहारा लिया होगा. वरना इतनी ठंड में किसी का बचना असंभव है. उनके साथियों से एक पेम्बा शेरपा ने कहा कि यह संभवतः अब तक सबसे लंबी सर्वाइवल वाली घटना है. इतने लंबे समय तक कोई नहीं बच पाया था. यह अपने तरह का अनोखा सेल्फ रेस्क्यू अभियान रहा.

हेलीकॉप्टर से काठमांडू पहुंचाया गया

बचाव के समय दावा शेरपा अत्यधिक थक चुके थे. उनके शरीर पर शीतदंश (फ्रॉस्टबाइट) के गंभीर असर दिखाई दे रहे थे और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. रेस्क्यू टीम ने उन्हें नीचे लाकर तत्काल हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेजा, जहां अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टर उनके फ्रॉस्टबाइट और लंबे समय तक अत्यधिक ऊंचाई पर रहने से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार कर रहे हैं.

Also Read
ALSO READ सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

ये भी पढ़ें:- क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

ये भी पढ़ें:- एक ओर PM मोदी की तारीफ, दूसरी ओर भारत को ताना; IND-US ट्रेड डील बातचीत के बीच ट्रंप का दोहरा खेल

बेटी ने कहा- उन्होंने मुझे पहचान लिया

दावा शेरपा के जीवित मिलने की खबर से उनका परिवार भावुक हो गया. उनकी बेटी मेंडो ल्हामु शेरपा ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद राहत और खुशी का पल है. उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें पहचान रहे हैं और बात भी कर पा रहे हैं. परिवार पहले ही उनके निधन का शोक मनाना शुरू कर चुका था. रिश्तेदारों को जब उनके जीवित मिलने की सूचना मिली तो शुरुआत में उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने तस्वीरें मंगवाईं और जब यकीन हो गया कि बचाए गए व्यक्ति वास्तव में दावा शेरपा ही हैं, तब परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई.

The post एवरेस्ट पर 6 दिन तक लापता रहा, सबने माना हुई मौत; अंतिम रस्में मनीं और फिर रेंगते हुए जिंदा लौटा शेरपा appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

एवरेस्ट पर 6 दिन तक लापता रहा, सबने माना हुई मौत; अंतिम रस्में मनीं और...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी