Home / BUSINESS / कोलकाता समेत बंगाल के व्यापारियों की टेंशन बढ़ायेगा...

कोलकाता समेत बंगाल के व्यापारियों की टेंशन बढ़ायेगा ‘लांग वीकेंड’, जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays: जून में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जून 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस राष्ट्रीय सूची के बीच पश्चिम बंगाल (कोलकाता) के लिहाज से एक बड़ा और एक्सक्लूसिव अपडेट सामने आया है.

जून के आखिरी हफ्ते में बंगाल के व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम जनता को लगातार 3 दिनों के लांग वीकेंड (Long Weekend) का सामना करना पड़ेगा, जिससे व्यापारिक लेनदेन और चेक क्लियरिंग जैसे जरूरी काम पूरी तरह ठप हो सकते हैं.

Also Read
ALSO READ डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

बंगाल का ‘सुपर संडे’ और लगातार 3 दिन की छुट्टी

जून के महीने में देश के अन्य हिस्सों में भले ही छुट्टियां टुकड़ों में हों, लेकिन कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में महीने का आखिरी हफ्ता बैंकिग कामकाज के लिहाज से बेहद सुस्त रहने वाला है. इसकी मुख्य वजह मुहर्रम (आशूरा) का त्योहार है.

  • 26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम/आशूरा के मौके पर कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
  • 27 जून (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशव्यापी नियमों के तहत बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा.
  • 28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

व्यापारियों के लिए अलर्ट

25 जून (गुरुवार) की शाम को बैंक बंद होने के बाद सीधे 29 जून (सोमवार) को ही खुलेंगे. इन 72 घंटों के दौरान व्यापारियों को कैश फ्लो और भारी-भरकम पेमेंट्स के लिए पहले से ही मैनेजमेंट करना होगा.

Also Read
ALSO READ Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

देश और बंगाल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

महीने की कुल 11 छुट्टियों में 4 रविवार और 2 अनिवार्य शनिवार शामिल हैं. आइए, देखते हैं कब-कब किस-किस राज्य में रहेगी छुट्टी.

तारीख दिन छुट्टी क्यों? कहां रहेगा असर?
7 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में रहेगी छुट्टी
13 जून शनिवार दूसरा शनिवार पूरे भारत में रहेगी छुट्टी
14 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में रहेगी छुट्टी
15 जून सोमवार वाईएमए डे / राजा संक्रांति आइजोल और भुवनेश्वर
21 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में रहेगी छुट्टी
25 जून गुरुवार मुहर्रम केवल विजयवाड़ा
26 जून शुक्रवार मुहर्रम (आशूरा) कोलकाता, पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में
27 जून शनिवार चौथा शनिवार पूरे भारत में
28 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में रहेगी छुट्टी
29 जून सोमवार संत गुरु कबीर जयंती केवल शिमला में
30 जून मंगलवार रेम्ना नी केवल आइजोल में

6 और 20 जून को जारी रहेगी बैंकिंग सेवा

अक्सर ग्राहकों में असमंजस रहता है कि किस शनिवार को बैंकिंग सेवा जारी रहती है और किस दिन बंद रहते हैं. आरबीआई के नियमों के अनुसार, 6 जून (पहला शनिवार) को पूरे देश में आम दिनों की तरह बैंकों में कामकाज होंगे. 20 जून (तीसरा शनिवार) को भी शाखाओं में शत-प्रतिशत कामकाज होगा.

Bank Holidays: डिजिटल बैंकिंग बनेगी लाइफलाइन

भले ही जून में 11 दिन बैंकों की शाखाओं के शटर गिरे रहेंगे, लेकिन आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेंगी. गूगल पे, फोन-पे, पेटीएम और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स से पैसों का ट्रांसफर हमेशा की तरह होता रहेगा. नकदी निकासी के लिए एटीएम भी खुले रहेंगे. हालांकि, लगातार 3 दिनों तक बैंकिंग सेक्टर में छुट्टी रहने की वजह से कुछ जगहों पर एटीएम में कैश की कमी का सामना ग्राहकों को करना पड़ सकता है.

Also Read
ALSO READ टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

इसे भी पढ़ें

बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां

बंगाल में फीकी रहेगी दुर्गा पूजा की चमक? आर्थिक तंगी और कॉरपोरेट की दूरी से बढ़ी आयोजकों की टेंशन

The post कोलकाता समेत बंगाल के व्यापारियों की टेंशन बढ़ायेगा ‘लांग वीकेंड’, जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

कोलकाता समेत बंगाल के व्यापारियों की टेंशन बढ़ायेगा ‘लांग वीकेंड’, जून में 11 दिन बंद...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी