Home / NATIONAL / दिल्ली में होगी बारिश, यूपी में तेज हवा,...

दिल्ली में होगी बारिश, यूपी में तेज हवा, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 और 6 जून को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 से 6 जून के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इसके अलावा 4 जून को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

4 से 5 जून के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 4 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में जबकि 4-5 जून को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Also Read
ALSO READ महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

कोंकण-गोवा के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

विभाग के अनुसार 4 से 7 जून के दौरान कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में, 4 से 6 जून के दौरान मराठवाड़ा में जबकि 4 से 5 जून के दौरान गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं.

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 4 से 8 जून के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में, 4 से 7 जून के बीच तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में जबकि 4 से 6 जून के दौरान लक्षद्वीप में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल और माहे में 9 जून तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं. 4 जून को और फिर 6 से 9 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 4 से 7 जून तक असम और मेघालय में जबकि 6 से 7 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 8 और 9 जून को असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है.

Also Read
ALSO READ सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 4 और 5 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धीरे-धीरे बादलों की मात्रा बढ़ सकती है. इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 4 जून को दोपहर के समय 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. वहीं 5 जून को सुबह के समय भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 4 से 6 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस अवधि में राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं. 4 जून को विशेष रूप से राज्य के पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. 5 जून को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और वज्रपात हो सकता है. वहीं 6 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने के आसार हैं.

Also Read
ALSO READ शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे
Jharkhand weather

The post दिल्ली में होगी बारिश, यूपी में तेज हवा, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

दिल्ली में होगी बारिश, यूपी में तेज हवा, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी