हरियाणा के फरीदाबाद में पनहेड़ा खुर्द के पास जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य में लगी एक भारी क्रेन अचानक पलट गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रेन के नीचे कई मजदूर दबे हो सकते हैं. हादसे के बाद से राहत और बचाव अभियान जारी है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल
फरीदाबाद हादसे पर एक प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया- तूफान के दौरान एक क्रेन पलट गई. दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 2 से 3 लोग अभी भी फंसे हुए हैं. यह क्रेन जेवर हवाई अड्डे के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगी हुई थी.

The post फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर पलटी क्रेन, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका appeared first on Prabhat Khabar.
- Ends ■