DK Shiv Kumar Net Worth : राजनीति में नेताओं की संपत्ति को लेकर अक्सर चर्चाएं होती हैं, लेकिन चुनावी हलफनामों (Affidavits) से जो आंकड़े सामने आए हैं, वे सबको चौंकाने वाले हैं. कर्नाटक के सीनियर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कल यानि 3 जून , बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ के बारें में खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
इसी के साथ इस समय देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी घोषित संपत्ति इतनी ज्यादा है कि यदि हिंदी पट्टी (Hindi Heartland) के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल दौलत को भी एक साथ जोड़ दिया जाए, तो भी शिवकुमार अकेले उनसे 13 गुना ज्यादा अमीर हैं.

साल 2023 के चुनावी हलफनामे में डीके शिवकुमार ने अपनी कुल नेटवर्थ 1,413 करोड़ रुपये घोषित की थी. जानकारों का मानना है कि उनकी यह संपत्ति अब और भी ज्यादा बढ़ चुकी होगी, क्योंकि बेंगलुरु और उसके आसपास उनकी जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं.
संपत्ति बढ़ने के पीछे एक बड़ा दिलचस्प कनेक्शन
डीके शिवकुमार की संपत्ति बढ़ने के पीछे एक बड़ा दिलचस्प कनेक्शन है. पिछले साल मई में कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रामनगरम जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ कर दिया . इस फैसले को लागू कराने में डिप्टी सीएम के रूप में डी.के. शिवकुमार की अहम भूमिका रही थी. शिवकुमार इसी जिले के कनकपुरा क्षेत्र से चुनाव जीतते हैं.
उन्होंने नाम बदलने के समय ही अपने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया था कि सिर्फ ‘बेंगलुरु’ नाम जुड़ जाने भर से उनकी जमीनों की कीमतें रिकॉर्ड तेजी से बढ़ेंगी. हाल ही में बिदादी के किसानों से बात करते हुए जब शिवकुमार ने पूछा, “रामनगरम का नाम बेंगलुरु साउथ होने के बाद आपकी जमीनों के दाम कितने बढ़े?” तो वहां मौजूद किसानों ने एक सुर में चिल्लाकर जवाब दिया, “दाम दो से तीन गुना तक बढ़ चुके हैं.”


भाई के पास है सैकड़ों एकड़ जमीन
इस इलाके में जमीन के दाम बढ़ने का सीधा फायदा शिवकुमार और उनके परिवार को भी मिला है. हलफनामे के मुताबिक
- डीके शिवकुमार: इनके पास इस जिले में 71 एकड़ से ज्यादा कृषि और अन्य जमीनें हैं, जिनकी सरकारी कीमत कागजों पर ₹10.37 करोड़ दिखाई गई है.
- डीके सुरेश (भाई): इनके भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश के पास भी इसी इलाके में करीब 93.97 एकड़ जमीन है, जिसकी घोषित कीमत ₹8.35 करोड़ है.
- बाजार में जमीनों के दाम दोगुने-तिगुने होने के बाद अब इन जमीनों की असल मार्केट वैल्यू कई गुना ज्यादा हो चुकी है.
दक्षिण भारत के बाकी मुख्यमंत्रियों का क्या है हाल ?
अगर डीके शिवकुमार से तुलना करें, तो दक्षिण भारत के बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं की लिस्ट भी काफी दिलचस्प है. इस लिस्ट में फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले नेता भी शामिल हैं.

Also Read : बिना काम किए भी हर महीने लाखों कमाते हैं थलापति विजय, ‘सेफ फॉर्मूला’ बना चर्चा का विषय

The post मिलिए देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री से, इनकी दौलत के आगे 10 राज्यों के CM भी रह गए पीछे appeared first on Prabhat Khabar.
- Ends ■