Home / JOBS / 4 जून की टॉप 20 खबरें: दिल्ली अग्निकांड...

4 जून की टॉप 20 खबरें: दिल्ली अग्निकांड में एक्शन, आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, कर्नाटक में डीके युग की शुरुआत

1. दिल्ली अग्निकांड: LG ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

दिल्ली अग्निकांड की जिम्मेदारी तय करने के लिए उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. जबकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पांच मंजिला फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. जबकि कम से कम 26 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Also Read
ALSO READ महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

3. दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांग

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली. हादसे के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें कई लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. बंगाल में ढह गया ममता बनर्जी का सबसे अभेद्य किला, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा

कोलकाता नगर निगम (KMC) के मेयर फिरहाद हकीम अपने पद से इस्तीफा देंगे. टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बताया कि ममता बनर्जी ने उनके इस्तीफे के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद हकीम ने प्रशासनिक दिक्कतों का हवाला दिया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. ममता बनर्जी की टीएमसी की सभी कमेटियां भंग, स्पीकर तक पहुंची अलग गुट की अर्जी

पश्चिम बंगाल में विधायकों की बड़ी बगावत के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की सभी संगठनात्मक समितियों और अग्रिम संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. इससे ठीक पहले बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से अलग विधायक दल के रूप में मान्यता की मांग की थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Also Read
ALSO READ सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

6. कार्यभार संभालते ही एक्शन में सीएम डीके शिवकुमार: फ्री बस, नौकरी और भारत जोड़ो यूथ क्लब का ऐलान

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. सीएम की कुर्सी में बैठते ही डीके ने ताबड़तोड़ घोषणाएं की. शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री जबकि पार्टी के 13 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. अब खगड़िया से पूर्णिया सिर्फ 2 घंटे में, बिहार को मोदी कैबिनेट की सौगात, 3936 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के खगड़िया-पूर्णिया हाईवे को 3936 करोड़ की लागत से फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट से दोनों शहरों के बीच का सफर महज दो घंटे का रह जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क

झारखंड JTET में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने पर भाषा कमेटी की सदस्य मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खुला विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की भाषाएं थोपना झारखंड के मूल निवासियों के रोजगार और स्थानीय हितों के साथ समझौता होगा. उन्होंने 13 मार्च 2023 के गजट के आधार पर स्थानीय क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को ही मान्यता देने की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Also Read
ALSO READ शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

9. झारखंड टी20 लीग: बारिश को ध्यान में रखकर बनेगा शेड्यूल, सभी टीमों को मिलेंगे 8 मैच; सौरभ तिवारी ने बताई पूरी योजना

झारखंड टी20 लीग 2026 की शुरुआत 10 जून से होनी है, लेकिन बारिश की आशंका के कारण टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है. प्रभातखबर.कॉम से खास बातचीत में JSCA सचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि सभी टीमों को 8-8 मैच मिलेंगे और मौसम को ध्यान में रखकर जल्द ही कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति: 8 जून को जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के 316 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विषयों के 316 अल्प सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 8 जून को नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में होगी. यह प्रक्रिया 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति अभियान का महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है. इससे जुड़ी खबर पढ़ें.

11. बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर एक्शन, एक सप्ताह में 23 अधिकारियों पर गिरी गाज, और कसेगा शिकंजा

बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग ने अलग-अलग जिलों में तैनात आठ अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. ऊर्जा संकट के बीच हवाई यात्रा को महंगी होने से बचाने के लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपए की सहायता को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया के बीच हवाई यात्रा महंगी ना हो इसके लिए सरकार ने एक फंड बनाया है, जिसमें 10 हजार करोड़ रुपए की सहायता एक बार में दी जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. टूट गयी तृणमूल कांग्रेस, रीतब्रत 58 बागी विधायकों के समर्थन से बने विपक्ष के नेता, बोले- ममता मंजूर, अभिषेक नहीं

तृणमूल कांग्रेस के 28 साल के इतिहास में पहली बार बड़ी फूट हुई है. 58 बागी विधायकों ने रीतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष चुनकर विधायक दल पर कब्जा कर लिया है. स्पीकर की मंजूरी के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी कमेटियां भंग कर दी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. तमिलनाडु: विजय की पार्टी TVK ने राज्यसभा सीट कांग्रेस की दी, 18 जून को होना है चुनाव

टीवीके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्यसभा की सीट कांग्रेस को देने का ऐलान किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. मौत के 3 महीने बाद अली खामेनेई की अंतिम विदाई की तैयारी, इमाम रजा दरगाह में किया जाएगा दफन, जनाजे में करोड़ों लोग शामिल होंगे

ईरान ने अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी है. तेहरान में तीन दिन तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और 24 घंटे का जनाजा जुलूस निकाला जाएगा. बाद में पार्थिव शरीर को कुम और मशहद ले जाया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बांग्लादेश में हुई हत्या पर गृह मंत्री ने करवाया फोन; मामला दबाने को कहा

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया है कि बांग्लादेशी कार्यकर्ता की हत्या से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्री ने उन्हें फोन करवाया था. ममता ने कहा कि उनसे मामले को सार्वजनिक न करने को कहा था. ममता ने यह भी कहा कि उन्हें हत्या के पीछे शामिल लोगों की जानकारी है, लेकिन वह नाम उजागर नहीं करेंगी. यह मामला बांग्लादेश के युवा नेता शरीफ उस्मान बिन हादी से जुड़ा बताया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. CA की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC, मिला AIR 274

भोपाल की अंजनी मिश्रा ने पहले ही प्रयास में UPSC एग्जाम में हासिल की AIR 274. जानें कैसे अंजनी ने CA की नौकरी छोड़कर यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. रांची के कॉलेज में Google और Microsoft में प्लेसमेंट, 54 लाख का हाईएस्ट पैकेज

रांची में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT रांची का आता है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई टॉप IITs को पीछे छोड़ चुका है. यहां के स्टूडेंट्स को Google और Microsoft में भी प्लेसमेंट मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. विमान ईंधन की कीमतें काबू में रखने के लिए ₹10,000 करोड़ मंजूर , सरकार का ऐलान

हवाई यात्रियों और एयरलाइंस के लिए बड़ी राहत! पश्चिम एशिया संकट और हवाई क्षेत्र बंद होने के बीच सरकार ने विमान ईंधन (ATF) के लिए ₹10,000 करोड़ मंजूर किए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर एक्शन, BS-4 और उससे पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेगा फायदा; कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार की नई योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर के पुराने ट्रक और बस मालिकों को बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ब्याज सब्सिडी, ईंधन वाउचर और टैक्स राहत जैसे कई लाभ मिलेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

The post 4 जून की टॉप 20 खबरें: दिल्ली अग्निकांड में एक्शन, आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, कर्नाटक में डीके युग की शुरुआत appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

4 जून की टॉप 20 खबरें: दिल्ली अग्निकांड में एक्शन, आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी