Home / FACT CHECK / 30 की उम्र के बाद हर महिला को...

30 की उम्र के बाद हर महिला को बदल लेनी चाहिए ये 7 आदतें, वरना बढ़ सकता है सेहत बिगड़ने का खतरा

Healthy Habits for Women: किसी भी महिला के लिए 30 की उम्र पार करना जीवन का एक जरूरी पड़ाव माना जाता है. इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते शरीर, स्किन, हार्मोन और मेंटल हेल्थ में कई छोटे-बड़े बदलाव शुरू हो सकते हैं. ऐसे में हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना पहले की तुलना में और भी अधिक जरूरी हो जाता है. एक सही रूटीन न केवल शरीर को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करती है, बल्कि आने वाले सालों में कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के रिस्क को भी कम कर सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे जरूरी बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर महिला को 30 की उम्र के बाद अपनी डेली रूटीन में शामिल करने पर विचार करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डेली रूटीन की कौन-कौन सी आदतों में बदलाव करना चाहिए.

हेल्दी आदतों से करें सुबह की शुरुआत

जब आपकी उम्र 30 के पार हो जाती है तो अब आपको अपने दिन की शुरुआत जल्दबाजी से नहीं, बल्कि एक बैलेंस्ड तरीके से करना शुरू कर देना चाहिए. आपके लिए यह सबसे ज्यादा बेहतर माना जाता है. सुबह सोकर उठने के बाद भरपूर मात्रा में पानी पीएं, लाइट स्ट्रेचिंग करें और कुछ मिनट मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग की की प्रैक्टिस भी जरूर करें. ऐसा करने से आपका शरीर और दिमाग पूरी तरह से फ्रेश फील करने लगता है. यह छोटी सी आदत आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहने में और स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है.

Also Read
ALSO READ क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

अपनी डाइट पर दें खास ध्यान

30 की उम्र के बाद शरीर का मेटाबोलिज्म पहले की चलने में काफी हद तक धीमा हो जाता है. इसलिए आपको अपनी डाइट और न्यूट्रिशन का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाकर रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों, हॉल ग्रेन्स, दालों, दूध और प्रोटीन से लोडेड चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. इसके अलावा बहुत ही ज्यादा फ्राइड और प्रोसेस्ड चीजों से भी आपको दूर रहना शुरू कर देना चाहिए.

रेगुलर एक्सरसाइज को डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं

कई महिलाएं ये गलती करती हैं कि वे अपने काम और परिवार की जिम्मेदारियों में उलझकर अपनी फिटनेस को ही नजरअंदाज करने लग जाती हैं. लेकिन, अगर आपकी उम्र 30 या फिर उससे ज्यादा है तो आपको अपनी डेली रूटीन में रेगुलर एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए. हर दिन कम से कम 30 मिनट वॉक करें, योगा करें, साइकिलिंग या फिर कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. ऐसा करके आप अपने शरीर को एक्टिव और स्ट्रॉन्ग बनाकर रख सकती हैं. ये सभी चीजें आपके वजन को बढ़ने से रोकती हैं और साथ ही हड्डियों को मजबूती भी मिलती है.

नींद से समझौता न करें

अगर आप एक अच्छी सेहत चाहते हैं तो आपको अपनी नींद को पूरा होने का मौका जरूर देना चाहिए. अगर आप 30 की उम्र के बाद भी अपनी नींद को पूरा होने का मौका नहीं देंगी तो आपको थकान, स्ट्रेस और इसके साथ ही कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स की संभावना बढ़ जाएगी. हर रात कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद लें और सोने से पहले स्मार्टफोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करना भी बंद कर दें.

Also Read
ALSO READ 5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

स्किन और बालों की देखभाल जरूरी

30 की उम्र के बाद आपकी स्किन अपना मॉइस्चर खोने लग जाती है और इसकी वजह से एजिंग के लक्षण भी चेहरे पर दिखाई देने शुरू हो जाते हैं. अगर आप अपनी स्किन को यंग और ग्लोइंग रखना चाहती हैं तो एक रेगुलर स्किन केयर रूटीन जरूर अपनाएं. अपनी स्किन को हमेशा साफ रखें, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और धूप में निकलने से पहले एक अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी जरूर करें. इसके अलावा आपको एक बैलेंस्ड डाइट और सही मात्रा में पानी पीना भी शुरू कर देना चाहिए. यह आदतें आपकी स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं.

मेंटल हेल्थ को भी दें प्रायोरिटी

अक्सर आप अपने कामों और बाकी जिम्मेदारियों के बीच खुद का ही ख्याल रखना छोड़ देती हैं. लेकिन बात जब मेंटल हेल्थ की होती है तो आपको इसे कभी नहीं नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. फिजिकल हेल्थ के साथ आपकी मेंटल हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है. हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालें, अपनी फेवरेट एक्टिविटीज करें, परिवार और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताएं और अगर आपको जरूरत लगे तो अपने इमोशंस को खुलकर किसी से शेयर भी करें. जब आप ऐसा करती हैं तो आपकी मेंटल हेल्थ बैलेंस में रहती है.

रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं

30 की उम्र पार करने के बाद अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक होना जरूरी हो जाता है. समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाने की आदत डालें. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉयड और अन्य जरूरी चेकअप्स पर रेगुलरली ध्यान दें. रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाने से किसी भी प्रॉब्लम का पता शुरुआती स्टेज में ही लगाया जा सकता है, जिससे समय रहते जरूरी इलाज और देखभाल पॉसिबल हो पाती है.

Also Read
ALSO READ भेलपुरी या झालमुड़ी? नाम का नहीं, स्वाद और स्टाइल का भी है बड़ा अंतर, जानें दोनों स्ट्रीट फूड्स में कौन मारता है बाजी

ये भी पढ़ें: जब शरीर जरूरत से ज्यादा थक जाता है, तो दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, समय रहते पहचानना है जरूरी

The post 30 की उम्र के बाद हर महिला को बदल लेनी चाहिए ये 7 आदतें, वरना बढ़ सकता है सेहत बिगड़ने का खतरा appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

30 की उम्र के बाद हर महिला को बदल लेनी चाहिए ये 7 आदतें, वरना...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी