Home / BREAKING NEWS / जिसके लिए तबाह हो रहा ईरान, वही धड़ल्ले...

जिसके लिए तबाह हो रहा ईरान, वही धड़ल्ले से बना रहा नॉर्थ कोरिया, किम जोंग ने खोला नया परमाणु पिटारा

North Korea Nuclear Program: एक ओर ईरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम आगे बढ़ाने पर जंग झेलनी पड़ रही है. आर्थिक बदहाली और अमेरिका-इजरायल के मिसाइल और ड्रोन हमले से तेहरान हलकान है. देश की लीडरशिप के साथ जनता भी मारी जा रही है. वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया रुक ही नहीं रहा. उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है. देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने एक नए परमाणु सामग्री उत्पादन केंद्र का दौरा किया. उन्होंने संकेत दिया कि प्योंगयांग अपने परमाणु हथियार भंडार को पहले से कहीं अधिक तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है. 

नए परमाणु केंद्र पहुंचे किम जोंग उन

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि बुधवार को किम जोंग उन ने हाल ही में शुरू किए गए एक परमाणु सामग्री उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. हालांकि उत्तर कोरिया ने इस केंद्र का सटीक स्थान या उससे जुड़ी अन्य तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

Also Read
ALSO READ खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल उत्तर कोरिया के प्रमुख यूरेनियम संवर्धन केंद्र योंगब्योन, कुसोंग और कांगसोंग में मौजूद हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जिस केंद्र का दौरा किया गया, वह इन्हीं में से कोई है या कोई चौथा गुप्त केंद्र भी संचालित किया जा रहा है.

पांच साल में दोगुनी हुई उत्पादन क्षमता का दावा

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री तैयार करने की देश की क्षमता दोगुने से भी अधिक बढ़ी है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय उत्तर कोरिया के परमाणु वैज्ञानिकों को देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां और संभावित सुरक्षा चुनौतियां देश के परमाणु प्रतिरोधक तंत्र को और मजबूत बनाने की मांग करती हैं. किम ने कहा कि गुणवत्ता और संख्या, दोनों स्तरों पर परमाणु क्षमता का विस्तार तेज गति से जारी रहना चाहिए.

परमाणु बलों को मजबूत करने पर हुई अहम बैठक

परमाणु केंद्र के दौरे के दौरान उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु बलों को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श बैठक भी आयोजित की. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में किम जोंग उन ने परमाणु हथियार कार्यक्रम के विस्तार से जुड़ी नई कार्ययोजना और दिशा-निर्देश जारी किए. 

Also Read
ALSO READ भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

उन्होंने कहा कि परमाणु गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों को अपडेट किया गया है और अब देश ने अपनी परमाणु शक्ति को कई गुना गति से बढ़ाने की प्राथमिकताएं भी तय कर ली हैं. किम ने इस कदम को एक “ऐतिहासिक घटना” बताया और कहा कि इससे उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं के आधुनिकीकरण में एक नया मील का पत्थर स्थापित हुआ है.

तस्वीरों में दिखीं यूरेनियम संवर्धन मशीनें

केसीएनए द्वारा जारी तस्वीरों में लंबे हॉल के भीतर लाइन से बेलनाकार सेंट्रीफ्यूज दिखाई दिए हैं. इन मशीनों का उपयोग यूरेनियम एनरिचमेंट की प्रक्रिया में किया जाता है, जो परमाणु ईंधन और हथियार-ग्रेड सामग्री तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है.

एक अन्य तस्वीर में किम जोंग उन के सामने रखी मेज पर कुछ दस्तावेज भी दिखाई दिए, जिन्हें उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि तस्वीर में उन दस्तावेजों की सामग्री धुंधली कर दी गई थी.

Also Read
ALSO READ सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

पहले भी परमाणु कार्यक्रम को लेकर दिया था बड़ा संदेश

इस वर्ष फरवरी में आयोजित वर्कर्स पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर कोरिया ने खुद को “अपरिवर्तनीय परमाणु शक्ति” घोषित करने की नीति दोहराई थी. उस दौरान देश ने पांच वर्षीय सैन्य आधुनिकीकरण योजना के तहत परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया था.

इसके कुछ महीने पहले, सितंबर 2024 में, उत्तर कोरिया ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने यूरेनियम संवर्धन केंद्र की तस्वीरें जारी की थीं. उस समय भी प्योंगयांग ने यूरेनियम संवर्धन के लिए इस्तेमाल होने वाले सेंट्रीफ्यूजों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया था.

ये भी पढ़ें:- ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

ये भी पढ़ें:- अब रुकेगा ईरान युद्ध! ट्रंप को अपनों से मिला झटका, US प्रतिनिधि सभा में पास हुआ सैन्य शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 

दुनिया को क्या संदेश?

किम जोंग उन के ताजा बयान और परमाणु केंद्र के दौरे को उत्तर कोरिया की दीर्घकालिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. इससे संकेत मिलता है कि प्योंगयांग अपने परमाणु कार्यक्रम को पीछे हटाने के बजाय उसे और व्यापक तथा आधुनिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है, क्योंकि उत्तर कोरिया लगातार अपनी परमाणु क्षमता को राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रमुख आधार बताता रहा है. उत्तर कोरिया आए दिन अपने मिसाइल टेस्ट करता रहता है. बीते महीनों में उसने जापान की दिशा में भी मिसाइल टेस्ट किए थे. हालांकि, ये मिसाइलें जापान की अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पहले ही गिरे थे. दक्षिण कोरिया को भी हमेशा उत्तर कोरिया से डर लगा रहता है.

The post जिसके लिए तबाह हो रहा ईरान, वही धड़ल्ले से बना रहा नॉर्थ कोरिया, किम जोंग ने खोला नया परमाणु पिटारा appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

जिसके लिए तबाह हो रहा ईरान, वही धड़ल्ले से बना रहा नॉर्थ कोरिया, किम जोंग...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी