Home / BREAKING NEWS / ट्रंप बोले- समझौते से या सैन्य ताकत से,...

ट्रंप बोले- समझौते से या सैन्य ताकत से, ईरान के खिलाफ US ही जीतेगा; खामेनेई से मुलाकात के भी दिए संकेत

Trump Iran Khamenei Meeting: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर मतभेद अब भी बने हुए हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि इस टकराव का नतीजा चाहे कूटनीतिक समझौते के जरिए निकले या सैन्य कार्रवाई के रास्ते, अंततः जीत अमेरिका की ही होगी. इसी दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरान का सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मिलकर सम्मानित महसूस करेंगे.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच जारी वार्ता का मकसद पिछले कई महीनों से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करना है. उन्होंने कहा कि मामला कागज पर समझौते से सुलझे या फिर सैन्य शक्ति के जरिए, अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल करेगा.

Also Read
ALSO READ खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

ईरान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की संभावना भी जताई

बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से संभावित मुलाकात को लेकर भी टिप्पणी की. ट्रंप ने कहा, मैं उनसे मिलना नहीं चाहता, लेकिन अगर मुलाकात हुई तो मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी होगी. लेकिन अगर कोई समझौता हो जाता है, तो संभव है कि मैं उनसे मिलूं. मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं होगी.’ यानी अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो वह उनसे मिलने के लिए तैयार होंगे.

एनरिच्ड यूरेनियम पर भी ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम भंडार का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि यदि अमेरिका चाहे तो उस सामग्री पर नियंत्रण हासिल कर सकता है और ईरान उसे रोक नहीं पाएगा. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि फिलहाल ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है. उनके अनुसार यूरेनियम सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की नजर उस पूरे भंडार पर बनी हुई है. हमारे कैमरे उस पर नजर बनाए हुए हैं. 

समझौते की दो सबसे बड़ी शर्तें

ट्रंप ने साफ किया कि तेहरान के साथ किसी भी संभावित समझौते की दो बुनियादी शर्तें हैं. पहली, ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके. दूसरी, होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दिया जाए. होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिवहन मार्गों में गिना जाता है और वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है.

Also Read
ALSO READ भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

ईरान ने कहा- मसौदा समझौते में अब भी कई अस्पष्टताएं

दूसरी ओर, ईरान ने संकेत दिया है कि बातचीत अभी अंतिम निष्कर्ष से काफी दूर है. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा कि जिस समझौता मसौदे पर चर्चा चल रही है, उसमें कई अहम बिंदु अभी भी स्पष्ट नहीं हैं. ईरानी सरकारी टेलीविजन से बातचीत में रेजाई ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के कई हिस्सों को लेकर अभी और स्पष्टीकरण की जरूरत है. उनका आरोप था कि डोनाल्ड ट्रंप तेहरान पर अमेरिकी शर्तें स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं, जबकि ईरान की मांगों और चिंताओं को स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया गया है.

ईरान क्या चाहता है?

ईरान ने एक स्थायी शांति समझौते के लिए अपनी प्रमुख शर्तें और मांगों का 14-सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा था. ईरान का कहना है कि किसी भी डील की नींव युद्ध की समाप्ति, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और उसकी सुरक्षा की गारंटी पर आधारित होनी चाहिए. साथ ही, तेहरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन से संबंधित मुद्दे अलग विषय हैं और इन पर तब तक बातचीत नहीं होगी, जब तक युद्ध और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी का मुद्दा पूरी तरह हल नहीं हो जाता.

ईरान की प्रमुख मांगें और शर्तें:

  • नौसैनिक नाकाबंदी का अंत: ईरानी बंदरगाहों और समुद्री कमर्शियल ट्रांसपोर्ट पर अमेरिकी नौसेना द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और नाकाबंदी को पूरी तरह खत्म किया जाए.
  • प्रतिबंधों में राहत: ईरानी तेल और गैस निर्यात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध हटाए जाएं ताकि ईरान वैश्विक बाजार में स्वतंत्र रूप से अपने पेट्रोलियम उत्पाद बेच सके.
  • जमे हुए धन की रिहाई: विदेशों में फ्रीज की गईं ईरानी संपत्ति के अरबों डॉलर तत्काल जारी किए जाएं.
  • सुरक्षा गारंटी और मुआवजा: भविष्य में अमेरिका या इजरायल द्वारा किसी भी सैन्य हमले के विरुद्ध औपचारिक सुरक्षा गारंटी दी जाए. इसके साथ युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक मुआवजा तंत्र स्थापित किया जाए.
  • क्षेत्रीय तनाव में कमी: क्षेत्र के सभी मोर्चों पर युद्ध का स्थायी और अपरिवर्तनीय अंत किया जाए, साथ ही ईरान के आसपास के इलाकों से अमेरिकी सेना की वापसी सुनिश्चित की जाए.

ये भी पढ़ें:- एक ओर PM मोदी की तारीफ, दूसरी ओर भारत को ताना; IND-US ट्रेड डील बातचीत के बीच ट्रंप का दोहरा खेल

Also Read
ALSO READ सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

ये भी पढ़ें:- हिंद महासागर में संयोग या चीन का प्रयोग! कोलंबो पोर्ट पर एक ही दिन पहुंचे भारत-पाकिस्तान के वॉरशिप

ट्रंप का समझौता करने का दोहरा तरीका

अमेरिकी राष्ट्रपति की ये टिप्पणियां ईरान पर कुम्हार की थाप जैसी लग रही हैं. एक ओर वह मोजतबा खामेनेई से मुलाकात में सम्मान की बात कर रहे हैं, दूसरी ओर वह ईरान की परमाणु क्षमताओं पर कड़ा रुख बनाए रखते हुए उसे बाहर से ठोक भी रहे हैं. यह ट्रंप की डील करने का दोहरा रवैया दिखाती है. फिलहाल दोनों देशों के बीच हल्की फुल्की तनातनी और गोलीबारी के बीच 8 अप्रैल से जारी सीजफायर चल रहा है. लेकिन लेबनान में इजरायल की कार्रवाई जारी है, जिसकी वजह से संघर्षविराम समझौता कब समाप्त हो जाए, कहा नहीं जा सकता. 

The post ट्रंप बोले- समझौते से या सैन्य ताकत से, ईरान के खिलाफ US ही जीतेगा; खामेनेई से मुलाकात के भी दिए संकेत appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

ट्रंप बोले- समझौते से या सैन्य ताकत से, ईरान के खिलाफ US ही जीतेगा; खामेनेई...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी