Home / NATIONAL / दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो;...

दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांग

Delhi Hotel Fire: इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे. जिस पर जान बचाने के लिए अलग-अलग मंजिल से कई लोगों ने छलांग लगा दी. जिसमें वह महिला भी शामिल थी, जिसकी गोद में एक बच्चा था. सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

घबराए हुए लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर लगाई छलांग

घना काला धुआं निकलने और आग के तेजी से इमारत में फैलने के बीच घबराए हुए लोग खिड़कियों के शीशे तोड़ते, खुले स्थानों से बाहर झांकते और मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए. सीढ़ियां और आंतरिक गलियारे धुएं से भर जाने के कारण, कई मेहमानों के पास इमारत से नीचे कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से बचने के प्रयास में कम से कम छह लोगों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों से छलांग लगा दी. इनमें एक महिला भी शामिल थी, जिसने अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को ले रखा था.

Also Read
ALSO READ महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में लगी आग, 21 लोगों की गई जान

मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में स्थित होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और आपदा राहत इकाइयों की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई थीं. इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया.

हर तरफ मची थी अफरा-तफरी

चौथी मंजिल पर फंसे एक विदेशी दंपति ने खिड़की का शीशा और एल्युमिनियम की ग्रिल तोड़ दी तथा पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन दोनों गिर गए. ऊपर से गुजर रहे तारों में फंसते हुए महिला सिर के बल जमीन पर गिरी. बचाव कार्य में शामिल एक स्थानीय निवासी ने बताया, हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी. लोग खिड़कियों में फंसे हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे. कुछ लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की. हमने कई लोगों को अलग-अलग मंजिलों से कूदते देखा.

स्थानीय लोगों ने लोगों की जान बचाने के लिए लगाए देसी जुगाड़

भयावह दृश्य देखकर इलाके के निवासियों और दुकानदारों ने आपातकालीन सेवाओं के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी. गद्दे की दुकानों के मालिकों और अन्य स्थानीय लोगों ने तुरंत गद्दे और कंबल इमारत के नीचे संकरी सड़क पर लाकर बिछा दिए, ताकि बचने की कोशिश कर रहे लोगों को नीचे गिरने पर कोई चोट न आए. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, जिस वक्त महिला ने छलांग लगाई, उस वक्त उसने बच्चे को कसकर पकड़ रखा था. उससे कुछ देर पहले और बाद में भी कुछ लोग कूदे. जब भी कोई नीचे कूदने की कोशिश करता दिखता तो लोग गद्दों को इधर-उधर कर देते, ताकि उसे चोट न आए.

Also Read
ALSO READ सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

लोगों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने बनाई मानव शृंखला

कई स्थानीय निवासियों ने मानव शृंखला बनाई, अंदर फंसे लोगों को उन्हें खिड़कियों की ओर जाने को कहा, जहां से उन्हें बचाया जा सके या वे सुरक्षित रूप से बाहर कूद सकें. कई लोग वीडियो बना रहे लोगों से रिकॉर्डिंग नहीं करने और बचाव कार्य में मदद करने के लिए कहते हुए भी सुने गए. स्थानीय लोग पीड़ितों को उठाकर पास के अस्पतालों में ले जाते देखे गये.

इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया

अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया. मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, और अधिकारियों को आशंका है कि घायल लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत

Also Read
ALSO READ शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

The post दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांग appeared first on Prabhat Khabar.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Prakash Gupta

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज 4 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं या उनमें केवल कुछ पैसे का ही बदलाव हुआ है.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News
खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला

RECOMMENDED
डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

डॉलर की तंगी होगी दूर! विदेशी पैसा खींचने के लिए RBI ने बनाया 'फाइव-पॉइंट प्लान'

RECOMMENDED
Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

Instagram Plus हुआ रोलआउट, अब स्टोरी और प्रोफाइल पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल

RECOMMENDED
महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

महिलाओं ने सेना शिविर के सामने किया प्रदर्शन, बिना शर्त पुरुषो‍ं की रिहाई की मांग

RECOMMENDED
Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

Form 16 मिलने से पहले भूलकर भी न भरें ITR, अटक सकता है रिफंड!

RECOMMENDED
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे श्रेयस अय्यर के 'डुप्लिकेट', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

RECOMMENDED
क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

क्या होगा जब आप 72 घंटे के लिए छोड़ देंगे सोशल मीडिया? फायदे जानकर इस वीकेंड जरूर करेंगे ट्राय

RECOMMENDED
AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

AC नहीं दे रहा सही कूलिंग? घर बैठे कुछ मिनट में करें आसान सेल्फ सर्विस, बढ़ जाएगी ठंडक

RECOMMENDED
Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

RECOMMENDED
भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

भारत को रूस का बड़ा ऑफर! पुतिन बोले- Su-57 फाइटर जेट देंगे, साथ मिलकर बनाएंगे; क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

RECOMMENDED
टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

टैक्स भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, एक गलती से रुक सकता है रिफंड 

RECOMMENDED
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोवर वाला कुत्ता हुआ चोरी, फिर मारकर खा गए लोग; जनता का फूटा गुस्सा

RECOMMENDED
कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका

RECOMMENDED
₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

₹25,000 के आसपास खरीदें ये 6 दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से कैमरा तक सब में नंबर-1

RECOMMENDED
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी 

RECOMMENDED
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

RECOMMENDED
5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

RECOMMENDED
नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

नाबालिग करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, क्या देना होगा इनकम टैक्स ? जानिए IT कानून के नियम

RECOMMENDED
शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UN इतिहास में पहली बार… सुरक्षा परिषद चुनाव में किर्गिस्तान जीता, जर्मनी हारा; भारत को चेतावनी